मां का बेरहमी से कत्ल, फिर डाल दिया तेजाब, पास बैठी मासूम बच्ची रोती रही

Please Share

बागपत: यूपी के बागपत जिले में एक अज्ञात महिला की निर्मम हत्या की वारदात से सनसनी फैल गई है। मामला बडौत कोतवाली इलाके का है, जहां एक अज्ञात महिला की हत्या कर खेत में फेंक दिया गया और शव के ऊपर तेजाब डालकर चेहरा जला दिया।

वहीं महिला के शव के पास से डेढ़ साल की एक बच्ची भी घायल अवस्था में मिली है। इस हैवानियत की घटना देखकर हर कोई सन्न रह गया। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है और पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज मामले की तफ्तीश में जुटी है।

दरअसल मामला कोतवाली बडौत इलाके के ढोडरा गांव का है। जहां गांव के किसान सुबह के वक्त जब खेतों में काम करने के लिए गए थे। वहीं एक खेत में महिला के शव ओर उसके पास ही एक डेढ़ साल की बच्ची को देखकर उनके होश उड़ गए जिसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

ग्रामीणों की सूचना के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने छानबीन शुरू की, महिला के शव पर धारदार हथियार से काटने के निशान मिले और शव को तेजाब से भी जलाया गया है ताकि, उसकी शिनाख्त न हो सके। फिलहाल पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और शव के पास से मिली एक डेढ़ साल की घायल बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like