महिला कांस्टेबल का अधिकारियों पर शोषण का आरोप, रो-रोकर बोलीं- मैं महिलाओं को क्या भरोसा दिलाऊंगी, जब मेरे साथ ही..

Please Share

लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ में तैनात एक महिला कांस्टेबल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला अपने ही अधिकारियों पर शोषण का आरोप लगा रही है। महिला कांस्टेबल ने वायरल वीडियो में आरोप लगाया कि उसके ही अधिकारी उसका शोषण कर रहे हैं। साथ ही बात न मानने पर उसे परेशान किया जा रहा है।

वीडियो में रो-रो कर शोषण का आरोप लगाते महिला कह रही है कि, जिस तरह से बलात्कार की घटनाएँ सामने आय रही हैं, उन महिलाओं को कैसे मैं भरोसा और न्याय दिलाऊँगी, जब मेरे अधिकारी मेरा खुद शोषण कर रहे हैं और मुझे ही न्याय नहीं मिल रहा। साथ ही आरोप लगाया कि, कप्तान के पीआरओ आरआई का पक्ष ले रहे हैं। महिला को कप्तान से नहीं मिलने दिया जा रहा है। कहा कि इस प्रदेश और पुलिस की न्याय व्यवस्था से मेरा विश्वास खत्म हो गया है।

जानकारी के मुताबिक, वीडियो वायरल होने के बाद मामले की जांच एसपी लखनऊ अंकिता चौधरी को सौंपी गई है। फिलहाल आरोपों की जांच की जा रही है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like