तीन पत्रकारों पर रिश्वत लेने का आरोप, महिला ने एसएसपी से गुहार लगाई

Please Share

रिपोर्ट- राजपाल शर्मा

रुद्रपुर: सितारगंज की वार्ड नं. 4 इस्लामनगर निवासी महिला ने तीन कथाकथित पत्रकारों द्वारा 20 हजार रुपये की ठगी करने की तहरीर एसएसपी को दी है। साथ ही पति को कोतवाली से छुड़वाने के लिए अब 3 लाख की रंगदारी और मांगने का भी आरोप लगाया। महिला के मुताबिक, उसके पति को 3-4 दिन पहले कोतवाली सितारगंज में बैठाया गया था। महिला के पति पर भिटौरा की एक महिला ने शादी के बाद छोड़ने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी थी। जिसके बाद से उक्त महिला पति को बचाने की फरियाद लगाये भटक रही है।

एएसपी देवेंद्र पिंचा ने बताया कि, मामले में पत्रकार व अन्य जो भी दोषी पाए गए तो उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीँ महिला का आरोप है कि मेरे पति ने आरोप लगाने वाली महिला शमीमा को तलाक दिया था। जिसके बाद उक्त महिला की मां अपनी बेटी सहित उसके एक बच्चे को अपने साथ ले गई। साथ ही महिला ने पुलिस पर उसकी बात नहीं सुनने का भी आरोप लगाया है और थाने से भगाने के बाद अब महिला ने एसएसपी से गुहार लगाई है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like