महिला रेसलर से भिड़ी राखी सावंत, अस्पताल में भर्ती

Please Share

नई दिल्ली: अपने बेबाक अंदाज़ के लिए फेमस रहीं राखी सावंत इस बार विदेशी रेसलर के चैंलेंज के सामने फीकी पड़ गई। पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में ग्रेट खली द्वारा आयोजित रेसलिंग शो के दौरान राखी सावंत को एक महिला रेसलर ने पटक दिया जिसके बाद राखी सावंत घायल हो गई। उन्हें ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दरअसल, मामला हरियाणा के पंचकुला का है, जहां सेक्टर 3 में बने ताऊ देवी लाल स्टेडिम में रेसलिंग की बिग फाइट चल रही थी। इस फाइट का आयोजन कॉन्टिनेंटल रेसलिंग इंटरटेनमेंट (सीडब्ल्यूई) ने किया था। रविवार को महिला पहलवानों के बीच मुकाबला होना था। राखी सावंत भी इस कार्यक्रम में पहुंची थीं। मुकाबलों के दौरान ही विदेशी महिला रेसलर रैवल ने चुनौती देते हुए कहा कि क्या किसा भारतीय महिला में इतनी हिम्मत है कि वो आकर उनसे मुकाबला करे, जब किसी महिला ने चुनौती स्वीकार नहीं की तो वहां मौजूद राखी सावंत रिंग में पहुंच गईं।

रिंग में पहुंचकर राखी सावंत ने डांस करते हुए विदेशी महिला पहलवान को चुनौती देते हुए कहा क्या उसके अंदर इतनी हिम्मत है कि वो राखी के जैसा डांस कर सके। राखी सावंत रिंग के अंदर ही डांस कर रही थीं और विदेशी रेसलर रैवल को अंगूठा दिखाकर चिढ़ा रही थीं। राखी को देखकर वहां मौजूद दर्शक भी हूटिंग करने लगे। इसके बाद रेसलर रैवल भड़क गईं और उन्होंने राखी सावंत को उठाकर नीचे पटक दिया। जमीन पर गिरने से राखी की कमर में चोट आ गई और वो दर्द से चिल्लाने लगीं। वहां मौजूद लोगों ने तुरंत राखी को उठाया और उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के मुताबिक, जमीन पर पटकने के कारण राखी की कमर में चोट आई है, जिसकी वजह से वो फिलहाल चलने-फिरने में असमर्थ हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like