माहरा बने ‘आश्वासन समिति’ के अध्यक्ष

Please Share

रानीखेत : कांग्रेस विधायक करण माहरा व उपनेता प्रतिपक्ष को विधानसभा की ‘आश्वासन समिति’ का अध्यक्ष बनाए जाने पर क्षेत्र की जनता ने खुशी व्यक्त की है। अध्यक्ष बनने के बाद देहरादून से वापस अपने क्षेत्र में लौटने पर स्थानीय लोगों द्वारा उनका स्वागत ढोल-नगाड़े और  आतिशबाजी के साथ किया गया।

 विधायक महारा खैरना, भुजान, पातली, आदि जगहों पर स्वागत के बाद रानीखेत पहुंचे। उन्होंने गांधी जी की मूर्ति पर पुष्प माला चढ़ा कर अपना संबोधन शुरू किया। उन्होंने कहा कि आश्वासन समिति के अध्यक्ष बनने पर एक ओर जहां पार्टी को मजबूती मिलेगी, वहीं दूसरी ओर सरकार के द्वारा आश्वासन दी गई योजनाओं पर भी सरकार को घेरने का काम पूरी मुस्तैदी व ताकत से किया जाएगा। जिससे गरीब वंचित तबके को भी आसानी से लाभ दिलाने में कांग्रेस सफल हो पाएगी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply