पुलिस के हत्थे चढ़े वाहन चोर

Please Share

गदरपुर: गदरपुर पुलिस के हाथ गाडी चोर गिरोह के दो सदस्य हाथ लगे हैं। गदरपुर क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के चलते पुलिस द्वारा अभियान चलाया गया था। पुलिस द्वारा अब तक दो मोटरसाइकिल चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिनसे सघन पूछताछ के बाद गदरपुर, बाजपुर, काशीपुर आदि क्षेत्रों से चोरी की गई अन्य 10 मोटरसाइकिल बरामद की जा चुकी हैं। पकड़े गए दोनों बदमाशों का पिछला आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है। इस मामले में अभी दो अभियुक्त फरार चल रहे हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सतपाल कुमार पुत्र सुधाकर राम, निवासी रामपुर व भगत सिंह पुत्र मलूक सिंह, निवासी उधम सिंह नगर के रूप में की गई है। वहीं फरार अभियुक्त परमजीत पुत्र भजन सिंह, निवासी थाना गदरपुर और सुनील कुमार पुत्र देशराज, निवासी रामपुर की तलाश जारी है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply