नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का दून निवासी मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Please Share

देहरादून : कुछ दिन पहले सहसपुर पुलिस को 16 वर्षीय किशोरी के साथ अपहरण कर दुष्कर्म की सूचना मिली थी। किशोरी के पिता ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसकी 16 वर्ष की नाबालिग पुत्री को दो लोग जबरन गाड़ी में बैठाकर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले में पुलिस ने दुष्कर्म के एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। जबकि मुख्य आरोपी को शनिवार को रुद्रपुर से गिरफ्तार कर लिया है। 
पुलिस के अनुसार 27 जनवरी को थाना सहसपुर में रुद्रपुर निवासी व्यक्ति ने फोन कर सुचना दी गयी कि उसकी 16 वर्षीय नाबालिक पुत्री 26 जनवरी को सुबह घर से स्कूल गई थी, लेकिन वापस नहीं आई। नाबालिक लड़की अगले दिन सुबह मिली तो उसने बपनी आपबीती सुनाई। उसने बताया कि स्कूल से वापस लौटते वक्त रास्ते में उसे संगम नाम का लड़का मिला, जो छोटा हाथी चलता है। नाबालिक लड़की ने बताया कि संगम ने उसे जबरन अपनी गाड़ी में बैठा कर नदी के पास ले गया और दुष्कर्म किया। जबकि उसके दूसरे साथी राजू ने छेड़छाड़ की। आरोपी संगम ने घर पर किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। आरोपी संगम उर्फ धर्मपाल (20) देहरादून के सहसपुर का रहने वाला है।
इस सूचना पर थाना सहसपुर में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तत्काल कार्रवाई हुए एक आरोपी राजू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था । लेकिन घटना के बाद से फरार मुख्य आरोपी संगम पुलिस के पकड़ में नहीं आ पाया था। फरार आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने एक टीम का गठन किया था। टीम ने आरोपी संगम को शनिवार को रुद्रपुर के पास जंगल से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त वाहन छोटा हाथी UK07CA 7905 भी जंगल से बरामद कर लिया है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply