भाजपा ने संगठन में किए बड़े बदलाव, युवाओं को पार्टी ने दिया महत्वपूर्ण पद

Please Share

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में बड़े बदलाव किए हैं। पार्टी ने युवा नेताओं को महत्वपूर्ण पदों पर बैठाया है। पार्टी उपाध्यक्ष, महासचिव, सह सचिव, जैसे पदों पर अधिकतर युवाओं को कमान सौंपी गई है। नए बदलाव में 12 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, 9 महासचिव और 13 राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किए गए हैं। बीजेपी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने नई टीम का ऐलान कर दिया है।

इनके अलावा युवा मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, किसान मोर्चा, अनुसूचित जाती मोर्चा और अनुसूचित जनजाती मोर्चा के लिए भी अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। इस के अलावा पार्टी ने 23 प्रवक्ताओं के नाम भी जारी किए हैं। संगठन में हुए बदलाव में कुछ पुराने लोगों को बनाए रखा है और अधिकतर नए युवा चेहरों को जगह दी गई है। 

पार्टी ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय महामंत्री, राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) और राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री समेत कई बड़े पदों में बदलाव किए हैं। बीजेपी द्वारा किए गए संगठनात्मक बदलावों के तहत राम माधव, मुरलीधर राव, अनिल जैन और सरोज पांडे को महासचिव पद से हटा दिया गया है। इनकी जगह दुष्यंत कुमार गौतम, डी पुरेंदश्वरी, सी टी रवि और तरुण चुग को पार्टी ने नए महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी है।

पार्टी ने 5 राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किए हैं, जिनमें अनिल बलूनी, संजय मयूख, डॉ संबित पात्रा, सुधांशु त्रिवेदी और शाहनवाज हुसैन का नाम शामिल हैं। 

पूरी सूची इस प्रकार से है।

भाजपा ने संगठन में किए बड़े बदलाव, युवाओं को पार्टी ने दिया महत्वपूर्ण पद 2 Hindi News Bharat »

भाजपा ने संगठन में किए बड़े बदलाव, युवाओं को पार्टी ने दिया महत्वपूर्ण पद 3 Hindi News Bharat »

भाजपा ने संगठन में किए बड़े बदलाव, युवाओं को पार्टी ने दिया महत्वपूर्ण पद 4 Hindi News Bharat »

You May Also Like

Leave a Reply