आईएमए देहरादून में बनेगी दो टनल, 28 सितम्बर को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे वर्चुअल शिलान्यास

Please Share

देहरादून: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 28 सितम्बर को आईएमए देहरादून में बनने वाली दो टनल का वर्चुअल शिलान्यास करेंगे। यह शिलान्यास आईएमए में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की उपस्थिति में अपराह्न 3ः30 बजे किया जायेगा। इस संबंध में आज मुख्यमंत्री आवास में आईएमए कमाण्डेंट ले. जनरल जे.एस. नेगी ने मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत से भेंट की।

यह भी पढ़ें: कॉमेडीदेवी स्याकोट मोटर मार्ग में घटिया डामरीकरण देख भड़के ब्लॉक प्रमुख गोविंद दानु, जेई व ऐई को FIR की दी चेतावनी

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा आईएमए में दो सुरंगों के निर्माण के लिए केन्द्र सरकार से 45 करोड़ रूपये की स्वीकृति मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि आईएमए में दो टनल (अन्डरपास) बनेंगे। एक आर-पार जाने के लिए और एक आने के लिए। परेड के दौरान आईएमए में सुरक्षा की दृष्टि से राज्य सरकार एवं सेना को भी चिंता रहती थी। इसलिए रक्षा मंत्री से दो सुरंगों के लिए अनुरोध किया गया था, जिस पर उन्होंने शीघ्र ही अपनी सहमति दी। इसके लिए उन्होंने रक्षा मन्त्री का आभार व्यक्त किया।

इन सुरंगों के बनने से परेड के दौरान लोगों को आवाजाही की जो दिक्कतें होती थी, उसका भी समाधान होगा। इसके लिए सेना एवं जनता द्वारा लंबे समय से मांग की जा रही थी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply