Man Vs Wild: पीएम मोदी हाथ में भाला, डोंगी की सवारी जंगल में कुछ इस अंदाज में दिखेंगे, 180 देश देखेंगे..

Please Share

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) डिस्कवरी (Discovery) चैनल के सुपरहिट शो ‘मैन वर्सेज वाइल्ड (Man Vs Wild)’ में होस्ट बेयर ग्रिल्स (Bear Grylls) के साथ दिखाई देंगे। इस प्रोग्राम का प्रसारण 12 अगस्त को डिस्कवरी पर होगा। शो के होस्ट बेयर ग्रिल्स ने ट्विटर पर इसको लेकर एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में पीएम मोदी बेयर ग्रिल्स के साथ मैन वर्सेज वाइल्ड शो में दिखाई दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के सबसे पुराने नेशनल पार्क ‘कॉर्बेट नेशनल पार्क (Jim Corbett National Park)’ में दिखाई देंगे।

वीडियो को शेयर करते हुए बेयर ग्रिल्स ने लिखा, ‘180 देशों के लोगों को पीएम नरेंद्र मोदी का वो पक्ष देखने को मिलेगा जो लोग नहीं जानते हैं। पीएम मोदी के साथ मैन वर्सेज वाइल्ड शो डिस्कवरी चैनल पर 12 अगस्त को रात नौ बजे देखें।’

बेयर ग्रिल्स ने जो वीडियो जारी किया है उसमें प्रधानमंत्री मोदी गाड़ी में दिखाई दे रहे हैं। वहीं, वे शो के होस्ट से बातचीत भी करते दिख रहे हैँ। इस बीच प्रधानमंत्री मोदी और बेयर ग्रिल्स दोनों ही एक नाव पर बैठे भी दिख रहे हैँ। वीडियो में दोनों को हंसी मजाक करते हुए भी देखा जा सकता है।

बताते चलें कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा भी डिस्कवरी के मैन वर्सेज वाइल्ड शो में दिखाई दे चुके हैं। उस दौरान ओबामा ने क्लाइमेँट चेंज, वन्य जीवों आदि जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की थी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like