मंदिर, मस्जिद के बाद अब गुरुद्वारा पहुंचे राहुल गांधी

Please Share

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के चुनावी रण में राहुल गांधी कूद चुके हैं, वे लगातार रैलियां और रोड शो कर रहे हैं। राहुल ने सोमवार को मंदिर और दरगाह में सज़दा के बाद आज ग्वालियर के एक गुरुद्वारा में दर्शन के लिए पहुंचे। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज अपने मध्यप्रदेश प्रवास के दूसरे दिन यहां स्थित एक गुरुद्वारे में मत्था टेक कर अपने दौरे की शुरुआत की। राहुल गांधी सुबह करीब 11 बजे स्थानीय गुरुद्वारा दाता बंदी छोड़ पहुंचे। यहां गुरुद्वारा प्रबंधन समिति ने उनका स्वागत किया। राहुल गांधी ने यहां मत्था टेका। इस दौरान पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ और चुनाव प्रचार अभियान समिति के प्रमुख ज्योतिरादित्य सिंधिया भी उनके साथ मौजूद थे। राहुल गांधी आज श्योपुर, सबलगढ़ और जौरा में सार्वजनिक सभाओं को संबोधित करेंगे। साथ ही आज ही वो जौरा से मुरैना के बीच रोड शो करने के बाद ग्वालियर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

इससे पहले सोमवार को राहुल गांधी ने अपने दो दिनों के ग्वालियर चंबल संभाग के चुनावी दौरे की शुरुआत दतिया में मां पीताम्बरा पीठ मंदिर दर्शन से की थी। यहां राहुल गांधी आधे घंटे से ज्यादा रुके और मां धूमावती के साथ ही मां पीताम्बरा की पूजा की। इसके बाद राहुल ने दतिया रैली में भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने राफेल और किसानों के मुद्दों पर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री को घेरा। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि राफेल मामले में मोदी जी चुप हैं। वह खुद को चौकीदार कहते हैं, लेकिन इसी चौकीदार ने चोरी करवा दी।

मध्यप्रदेश चुनाव को लेकर राज्य में खासी गहमागहमी मची हुई है। राहुल गांधी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के ताबड़तोड़ दौरे जारी है। अमित शाह का दो दिन का दौरा खत्म हो चुका है। वहीं, राहुल गांधी के दौरे का दूसरा दिन है। राहुल ने गुजरात चुनाव के दौरान कई मंदिरों में मत्था टेका था। उसी तरह वह मध्यप्रदेश में भी मंदिरों का दौरा कर रहे हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like