मानसिक तनाव के चलते युवती ने लगाई फांसी, मौत….

Please Share

देहरादून: राजधानी दून के रायपुर के आदर्श कॉलोनी में एक युवती द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। दरअसल, यहां मानसिक तनाव के चलते एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की जिसका बाद परिजनों द्वारा युवती को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बीते सोमवार को थाना रायपुर को सूचना मिली कि आदर्श कॉलोनी में एक युवती द्वारा घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गयी है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर घटनास्थल पर पहुंची। इस दौरान परिजनों से पूछताछ करने पर पुलिस को ज्ञात हुआ कि मृतका पिछले काफी लम्बे समय से मानसिक रूप से बीमार चल रही थी। जिस कारण उसने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। वहीं परिजनों ने मौके पर युवती को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतका की पहचान स्वाति पुत्री सुरेंद्र सिंह निवासी आदर्श कॉलोनी उम्र 19 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है। जिसे मंगलवार को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like