मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या सिंहा का निधन, शोक की लहर

Please Share

मुंबई: गुजरे जमाने की मशहूर ऐक्ट्रेस विद्या सिन्हा का गुरुवार 15 अगस्त को मुंबई में निधन हो गया। विद्या के निधन की खबर से उनके प्रशंसकों में शोक की लहर है। बता दें कि कुछ समय पहले ही उन्हें सीरियस हालत में मुंबई के जुहू के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। । 72 साल की उम्र में मशहूर अदाकारा विद्या सिन्‍हा का निधन हो गया है

आपको बता दें कि विद्या सिन्हा को फेंफड़ों और हार्ट की समस्या थी और उनकी सीरियस स्थिति को देखते हुए उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। आज उन्होंनेआखिरी सांस ली है। विद्या पिछले कुछ समय से टीवी सीरियलों में काम कर रही थीं। इससे पहले विद्या सिन्हा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रही हैं। साल 2009 में उन्होंने अपने दूसरे पति डॉक्टर सालुंखे पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का दोषी ठहराया था। इसके बाद साल 2011 में दोनों को तलाक मिल गया था। विद्या ने साल 2001 में ऑस्ट्रेलिया के डॉक्टर सालुंखे से शादी की थी।

 विद्या सिन्‍हा के निधन का समाचार आया तो बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई। बॉलीवुड के सितारों ने उन्‍हें श्रद्धांजलि अर्पित की, वहीं सोशल मीडिया पर तमाम सिनेमा प्रेमियों ने उनके न‍िधन पर दुख जताया। विद्या सिन्‍हा ने 1974 में फ‍िल्‍म रजनीगंधा से कर‍ियर की शुरुआत की थी। इस फ‍िल्‍म में वह अमोल पालेकर संग नजर आई थीं और पहली ही फ‍िल्‍म से छा गई थीं। इसके बाद छोटी सी बात, मेरा जीवन के बाद 1977 में छह फ‍िल्‍में देने वाली अदाकारा बन गईं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like