मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर हुए अस्पताल में भर्ती

Please Share

नई दिल्ली : बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर की तबीयत खराब होने के चलते दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  इसी के चलते नीतू कपूर  दिल्ली में मौजूद हैं।  वहीं आलिया भट्ट  भी अपनी फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ की शूटिंग पूरी करके रणबीर कपूर के साथ दिल्ली आ गई हैं।  ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर अपने पति के साथ दिल्ली में ही रहती हैं।

जानकारी के मुताबिक ऋषि कपूर को संक्रमण की वजह से एडमिट किया गया है, आपको बता दें कि इससे पहले भी ऋषि कपूर कुछ समय पहले ही न्यूयॉर्क से कैंसर का इलाज करवाकर लौटे हैं।  इलाज के लिए वह और नीतू कई महीनों तक न्यूयॉर्क में रहे।  समय-समय पर आलिया और रणबीर भी उनसे मिलने न्यूयॉर्क जाते रहते थे।  वह ठीक होकर भारत लौटे थे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like