मौलवी ने राष्ट्रगान गाने से किया मना, तीन गिरफ्तार

Please Share

महाराजगंज उत्तर प्रदेश के महाराजगंज का एक वीडि‍यो सामने आया है। वीडि‍यो में झंडा फहराने के बाद मॉलवी गिरफ्तार गाने से इंकान कर रहा है। इतना ही नहीं मदरसे का एक मौलाना बच्चों और शिक्षकों को राष्ट्रगान गाने से रोकता हुआ भी दिखाई दे रहा है। इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

महाराजगंज पुलिस ने मोहम्मद जुनैद अंसारीमोहम्मद अज़लूर रहमान और मोहम्मद निजाम को गिरफ्तार किया है। इन तीनों ने 15अगस्त को लड़कियों के मदरसे में तिरंगा फहराए जाने के बाद राष्ट्रगान का न सिर्फ विरोध किया था बल्कि उसे रोका भी था। देर रात मामला दर्ज होने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

वीडि‍यो में साफ नजर आ रहा है कि‍ वहां मौजूद शिक्षक राष्ट्रगान गाने के लिए जोर देते रहें हैंलेकिन इस तथाकथित मौलाना ने इस्लाम और मुसलमान की दुहाई देते हुए न सिर्फ जबरन राष्ट्रगान गाने से रोका बल्कि बच्चों को भी वहां से हटाने पर उतारू हो गया।

जहां एक तरफ पूरा देश स्‍वतंत्रता दि‍वस को शानदार तरीके से मनाने में लगा हुआ थावहीं, महाराजगंज के एक मदरसे अरबिया अहले सुन्नत अनवारे तैबा गर्ल्स कॉलेज बड़गो में हुए वाकये ने सबको चौंका दिया। कोल्हुई थाना क्षेत्र के एक मदरसे में झंडारोहण के बाद छात्रों को राष्ट्रगान न गाने का फरमान एक मौलवी ने जारी कर दियाजिसके बाद मौके पर मौजूद एक अध्यापक ने विरोध किया तो मौलवी ने सारे जहां से अच्छा गाने को कहा। इसके बाद वह इस्लाम और मुसलमान होने की बात करने लगा।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पहले झंडारोहण के बाद राष्ट्रगान नहीं होने दिया गया थालेकिन जब मदरसे के टीचर की ओर से विरोध किया गया और उसका वीडियो बनाया गया तो बाद में राष्ट्रगान कराया गया। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि मौलाना बच्चों को राष्ट्रगान नहीं गाने का आदेश दे रहा है। वायरल वीडियो के इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। महाराजगंज के एसपी आशुतोष शुक्ला ने बताया कि इस घटना का वीडियो बन जाने के बाद उस मदरसे में राष्ट्रगान हुआ हैलेकिन इसकी जांच कराई जाएगी। अगर जांच में पाया गया कि राष्ट्रगान नहीं हुआ है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like