मौसम विभाग ने फिर जारी किया येलो अलर्ट

Please Share

देहरादून: मौसम विभाग ने एक बार फिर नाउ कास्ट किया है। मौसम में अचानक से जो बदलाव होते हैं। उसकी स्थिति को नाउ कास्ट कहा जाता है। आमतौर पर मौसम विभाग फोर कास्ट यानि पूर्वानुमान ही जारी करता है, लेकिन मानसून के कारण बन रहे दबाव के बाद मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में प्रदेश के लगभग सभी जिलों में बारिश का नाउ कास्ट किया है।प्रदेश में मौसम लगातार लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। खासकर पहाड़ी जिलों में मौसम की मार सबसे अधिक पड़ रही है। गढ़वाल और कुमाऊं के अधिकांश पहाड़ी जिलों में भारी बारिश के कारण जन-जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त है। ऐसे में एक बार फिर से भारी बारिश के अलर्ट ने लोगों को डरा दिया है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like