एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज को एमबीबीएस के लिए एमसीआई ने दी 150 सीटों की मान्यता

Please Share

देहरादून, दिनांक 29 सितम्बर 2020: श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हेल्थ साइंसेज़ में एमबीबीएस की 150 सीटों के लिए मेडिकल काउंसिल ऑफ इण्डिया (एमसीआई) ने मान्यता प्रदान कर दी है। मेडिकल काउंसिल की टीम ने हाल ही में मेडिकल काॅलेज व श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल का इंस्पैक्शन किया गया था। इंस्सपैक्शन के दौरान मेडिकल काॅलेज का इंफ्रास्ट्रक्चर (आधारभूत सुविधाएं), फेकल्टी की संख्या, फेकल्टी द्वारा प्रस्तुत किए गए शोध पत्र, छात्र-छात्राओं को उपलब्ध करवाई जाने वाले मेडिकल संसाधन, लैब, हाईटेक लाइबे्ररी की क्षमता सहित कई महत्वपूर्णं मापदण्डों का अवलोकन एवम् परीक्षण किया जाता है। जिसको देखते हुए श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हेल्थ साइंसेज़ व श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल को मेडिकल काउंसिल ऑफ इण्डिया को 150 सीटों पर मान्यता प्रदान की।

यह जानकारी काॅलेज के प्राचार्य डाॅ अनिल कुमार मेहता ने दी। डाॅ मेहता ने बताया कि मेडिकल काउंसिल ऑफ इण्डिया की ओर से 24 सितम्बर 2020 को पत्र भेजकर 150 एमबीबीएस सीटों पर अनुमति की सूचना दी गई है।

श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हेल्थ साइंसेज़ में एमबीबीएस की 150 सीटें व पीजी की 94 सीटें संचालित हैं। वर्ष 2015 में मेडिकल काॅलेज की एमबीबीएस सीटों को 100 से बढ़ाकर 150 किये जाने की अनुमति दी गई थी। वर्ष 2020 में एमसीआई द्वारा 150 सीटों की मान्यता प्रदान कर दी गई है। इस मान्यता का सीधा सीधा फायदा राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा। राज्य को हर वर्ष 150 नए डाॅक्टर मिल सकेंगे व राज्यवासियों को बेहतर उपचार मिलने में मदद मिलेगी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply