मीडिया सेंटर का नामकरण कुमाऊं केसरी बद्री दत्त पाण्डे के नाम पर

Please Share

देहरादून: मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बुधवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेन्टर का नामकरण कुमांऊ केसरी बद्रीदत्त पाण्डे के नाम पर किए जाने पर मीडिया सेन्टर में उनके नाम की पट्टिका का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बद्रीदत्त पाण्डे भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी रहे। जब भारत अंग्रेजों की गुलामी की दास्ता से त्रस्त था, उस समय ‘अल्मोड़ा अखबार’ निकाला और उसके पश्चात् ‘शक्ति’ समाचार पत्र के माध्यम से आजादी के आन्दोलन की अलख जगाई। उन्होंने अपने लेखन के माध्यम से क्रांतिकारियों एवं देश के युवाओं को भारत की स्वतंत्रता के लिए जन आन्दोलन के लिए प्रेरित किया। उत्तराखण्ड की पत्रकारिता के इतिहास में बद्रीदत्त पाण्डे का उल्लेखनीय योगदान रहा।

इस अवसर पर सूचना सचिव पकंज कुमार पाण्डेय, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रमेश भट्ट, मीडिया समन्वयक दर्शन सिंह रावत, अपर निदेशक सूचना डाॅ. अनिल चन्दोला और  संयुक्त निदेशक राजेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply