मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन के नाम की गई करोड़ों की लूट, तीन आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश शुरू

Please Share

देहरादून: राजधानी दून के मेडिकल कॉलेजों में एक संगठित गैंग द्वारा एडमिशन के नाम पर धोखाधड़ी करने क मामले सामने आया है। दरअसल, विगत कुछ दिनों से पुलिस को सूचना प्राप्त हो रही थी कि संगठित गैंग के कुछ लोगों द्वारा देहरादून और अन्य आस-पास के मेडिकल कॉलेजों में लोगों को एम.बी.बी.एस. के कॉलेजों में एडमिशन के नाम पर लोगों से लाखों रुपये लेकर धोखाधड़ी की जा रही है। पुलिस ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए एस.एस.पी. के निर्देश पर  पुलिस उपाधीक्षक, एस.टी.एफ. के पर्यवेक्षण में एस.टी.एफ. एवं साईबर थाने की एक ज्वाइण्ट टीम का गठन कर मामले की जांच शुरी की । गठित टीम द्वारा मुखबीर की सूचना एवं तकनीकी विश्लेषण पर कार्य करते हुये बीते शनिवार को गैंग के तीन अभियुक्तों को आई.टी.आई. निरंजनपुर, माजरा, देहरादून से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किये गए आरोपियों की पहचान अर्जुन कुमार सिंह उर्फ अमित कुमार पुत्र अमरीष कुमार निवासी 15, लेन न0-2, आगरा कैन्ट आगरा, उ.प्र., जीतेन्द्र कुमार सिंह पुत्र प्रमोद सिंह निवासी आरा भोजपुर बिहार, राकेश उर्फ कुमार स्वामी पुत्र चेन्नई निवासी 29/2ए, मेन रोड़, बंगलुरू, कर्नाटक के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से कूट रचित दस्तावेज और मोबाईल फोन बरामद किये हैं। उक्त अन्तर्राज्जीय गैंग द्वारा देश के विभिन्न राज्यों के मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन के नाम पर करोडों रुपयों की धोखाधड़ी किये जाने की भी बात सामने आई है।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों के द्वारा 7 जुलाई को विकास गोयल पुत्र हरीश चन्द्र निवासी 633, सेक्टर 5, करनाल, हरियाणा को उनकी पुत्री के गुरू रामराय मेडिकल कॉलेज, पटेलनगर, देहरादून में एम.बी.बी.एस. में एडमिशन के नाम पर धोखाधड़ी की गई थी। गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा एडमिशन के नाम पर वादी से 16 लाख रुपये डोनेशन और 6 लाख 95 हजार डिमान्ड ड्राफ्ट एस.जी.आर.आर. एमसी के नाम पर बनवाकर धनराशित हड़पी गई थी। पुलिस ने मामले को लेकर थाना पटेलनगर पर मु.अ.सं. 345/18 धारा 420, 467, 468, 471, 120बी भादवि पंजीकृत की है।

इसके अलावा पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वो लोग एम.बी.बी.एस. में कंसल्टेंसी के नाम पर अपने मोबाईल नम्बर इन्टरनेट में डाल देते थे और नीट का रिजल्ट आने के बाद लोग अभियुक्तों से सम्पर्क करते थे। कंसल्टेंसी के नाम पर अभियुक्तगण देश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में लोगों को एम.बी.बी.एस. में एडमिशन दिलाने का भी भरोसा देते थे। मोबाईल पर बात पक्की होने के बाद अभियुक्तगण लोगों को अपने बताये गये स्थानों पर बुलाकर लाखों की भारी धनराशि लेकर उनको एडमिशन के फर्जी दस्तावेज बनाकर देते थे। इनके द्वारा जौलीग्रान्ट मेडिकल कॉलेज, एस.जी.आर.आर. मेडिकल कॉलेज और उड़िसा व कोलकाता में भी इसी प्रकार मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन के नाम पर लोगों से लाखों-करोड़ो रुपयों की धोखाधड़ी की गई है। बता दें कि इनके साथ देश के विभिन्न राज्यों से अनेक लोंगों का भी इस अपराध में शामिल होना बताया गया है। इस गैंग का संचालन कोलकाता से होना प्रकाश में आया है। पुलिस को गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ पर काफी महत्पूर्ण जानकारियां प्राप्त हुई हैं, जिसके सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है। साथ ही इनके साथ संलिप्त अन्य अपराधियों की भी तालाश की जा रही है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like