“मी टू” के समर्थन में बोले राहुल गांधी, कहा: महिलाओं के साथ सम्मान और गरिमा से पेश आएं सभी

Please Share

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने “मी टू” कैम्पेन पर अपनी राय रखी है। राहुल गांधी ने कहा है कि महिलाओं के साथ इज्जत और गरिमापूर्ण व्यवहार किया जाना चाहिए। मी टू विवाद पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी शुक्रवार को ट्वीट किया। “अब वक्त आ गया है कि सभी लोग महिलाओं के साथ इजज्त और सम्मान के साथ पेश आना सीख लें, मुझे खुशी है कि जो ऐसा नहीं कर रहे हैं उनके लिए दायरा खत्म होता जा रहा है, सच्चाई को जोर से और स्पष्ट शब्दों में कहा जाना चाहिए ताकि बदलाव लाया जा सके।”

“मी टू” के समर्थन में बोले राहुल गांधी, कहा: महिलाओं के साथ सम्मान और गरिमा से पेश आएं सभी 2 Hindi News Bharat »

बता दें कि भारत में इन दिनों “मी टू” अभियान ने जोर पकड़ा है। इस अभियान के तहत अलग-अलग क्षेत्रों की महिलाएं अपने साथ हुईं यौन उत्पीड़न की घटनाओं को सामने ला रही हैं। बॉलीवुड, कॉरोपोरेट जगत, राजनीति और मीडिया से जुड़ी कई सारी महिलाओं ने अपने साथ यौन उत्पीड़न होने का आरोप लगाया है। महिलाओं के इस अभियान का बड़े पैमाने पर समर्थन भी मिल रहा है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने ट्वीट में कहा, ‘महिलाओं के साथ सम्मान एवं गरिमा से पेश आने के लिए यह सभी के लिए सीखने का समय है। मुझे खुशी है कि महिलाएं सामने आ रही हैं।’ कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि बदलाव लाने के लिए सच्चाई को बेबाकी से कहने की जरूरत है।

आपको बता दें की केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर पर पिछले दिनों यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं। कांग्रेस ने इस पूरे मामले की जांच और एमजे अकबर से इस्तीफे की मांग की है। वहीं सरकार का कहना है कि अकबर खुद इस संबंध में जवाब देंगे। इन दिनों एमजे अकबर विदेश दौरे पर हैं। खबर है कि उनके भारत लौटने के बाद उनसे इस्तीफा लिया जा सकता है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like