‘मेरी पत्नी से रातभर व्हाट्सएप चैटिंग करते हैं एसपी’, पति ने DGP ऑफिस में की शिकायत

Please Share

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में तैनात एक एसपी पर शादीशुदा महिला से व्हाट्सएप पर चैटिंग और प्यारी भरी बात करने का आरोप लगा है। लखनऊ में रहने वाली महिला के पति ने डीजीपी ऑफिस में एसपी की शिकायत की है। जिसके के बाद मामले की जांच एसएसपी आगरा को सौंप दी गई है। शिकायत में कहा है कि आगरा में तैनात एसपी उनकी पत्‍नी से पूर्व परिचित हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लखनऊ के रायबरेली रोड निवासी व्यक्ति ने डीजीपी ऑफिस में शिकायत की है। शिकायत कर्ता ने कहा कि एसपी आगरा में काफी समय से तैनात हैं। साल 2018 में एसपी फोन द्वारा उनकी पत्‍नी के संपर्क में आए थे। एसपी अब उनकी पत्‍नी से वाट्सएप कॉल और चैटिंग कर बात करते हैं। उन्होंने इस तरह जाल में फंसा लिया है कि वह अपने ही परिवार को छोड़ने को तैयार हो गई है। पीड़ित के तीन बच्चे भी हैं।

कुछ दिन पहले महिला के पति को इसकी भनक लग गई। उसने पत्नी का मोबाइल चेक कर लिया। मैसेज के बारे में पत्नी से पूछा तो घर में हंगामा हो गया। पति का कहना है कि एसपी से संबंध रखने से विरोध करने पर उसकी पत्‍नी खुदकशी की कोशिश कर चुकी है। जिसकी वजह से पीड़ित का परिवार तनाव में है। पत्‍नी को समझाने की पूरी कोशिश कर ली, लेकिन वह सुनने को तैयार नहीं है।

पीड़ित पति ने अब अपनी पत्‍नी और एसपी के बीच वाट्सएप पर हुए अब तक की बातचीत का रिकार्ड निकलवाकर जांच की मांग की है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like