दून में दिनदहाड़े लाखों की लूट!

Please Share

देहरादून : राजधानी दून में दिनदहाड़े लाखों रुपए की लूट हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार कलेक्शन एजेंट आशुतोष गुप्ता कालीदास रोड पर रुक कर लगभग 20 लाख रुपए से भरा बैग अपनी बाइक पर रख पेशाब करने लगा, उसी दौरान वहां से पैदल गुजर रहे एक युवक ने पैसों से भरे बैग पर हाथ साफ कर दिया। वहीँ लूट की सूचना मिलते ही दून पुलिस हरकत में आयी। हैल्लो उत्तराखंड न्यूज़ से बात करते हुए पुलिस ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। साथ ही नाकेबंदी कर चेकिंग शुरु कर दी गयी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक ने आशुतोष के आँखों में मिर्च डालकर घटना को अंजाम दिया है। आरोपी युवक अभी भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है।

सूत्रों के अनुसार खबर मिली है कि आशुतोष की आँखों में मिर्च डालने के बाद उसकी आंखे लाल नहीं थी। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या ये घटना वाकई में चोरी की थी या किसी साजिश को चोरी का रूप दिया जा रहा है। बहरहाल घटना के पीछे का सच तो पुलिस की जाँच के बाद ही पता चल पायेगा।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply