शोरूम में लाखों का सामान जलकर हुआ राख

Please Share

देहरादून: दून के एक शोरूम में आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल अग्निशमन अधिकारी आग के कारणों की जांच करने में जुट गए हैं।

शोरूम में लाखों का सामान जलकर हुआ राख 2 Hindi News Bharat »

घटना कामिनी साडी शोरूम, राजपुर रोड देहरादून की है, जब आज तड़के करीब 3 बजकर 42 मिनट पर शोरूम में भीषण आग लग गयी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग फायर स्टेशन गांधी रोड एवं सब फायर स्टेशन से कुल 6 अग्निशमन के वाहन मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर शोरूम का शटर बन्द था जो गर्मी से फैल जाने के कारण खुल नहीं पाया, जिसके बाद फायर सर्विस कर्मियों ने आयरन कटर से शटर काटा और अन्दर दाखिल हुए। शोरूम में सिंथेटिक और ज्वलनशील कपड़े होने के कारण  शोरूम के चारों तरफ आग भीषण रूप से फैल गई।

शोरूम में कम जगह होने के कारण अग्निशमन दल को आग बुझाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीँ शोरूम स्वामी अवलोक जैन का कहना है कि आग में लाखों का सामान जलकर राख हो गया है।

शोरूम में लाखों का सामान जलकर हुआ राख 3 Hindi News Bharat »

बहरहाल अग्निशमन कर्मियों द्वारा चार घंटे के अथक परिश्रम करने पर आग को बुझाया गया। साथ ही अग्निशमन यूनिटों के कठिन परिश्रम से आग को अन्य दुकानों तक फैलने से भी रोका गया।

You May Also Like

Leave a Reply