कैबिनेट बैठक में मौजूद मंत्रीगण व अधिकारियों को क्वारेंटाईन किए जाने की आवश्यकता नहीं – सचिव स्वास्थ्य अमित नेगी, जाने क्या है खबर

Please Share

देहरादून: कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए भारत सरकार की निर्धारित गाइडलाइन की जानकारी देते हुए सचिव स्वास्थ्य अमित नेगी द्वारा बताया गया है कि संक्रमित व्यक्ति की कान्टेक्ट ट्रेसिंग के संबंध मे प्रावधान है कि कान्टेक्ट का दो वर्गों में वर्गीकरण किया जाएगा। अधिक रिस्क वाले कान्टेक्ट और कम रिस्क वाले कान्टेक्ट। 

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड कोरोना बुलेटिन: स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी, रात 8 बजे की रिपोर्ट, 105 और कोरोना पॉजिटिव

अधिक रिस्क वाले कान्टेक्ट की दशा में 14 दिन के लिए होम क्वारेंटाईन किया जाएगा और आईसीएमआर के प्रोटोकोल के अनुसार टेस्ट कराया जाएगा। वहीँ कम रिस्क वाले कान्टेक्ट अपना कार्य पहले की तरह कर सकते हैं। 14 दिनों तक उनके स्वास्थ्य पर निगरानी रखी जाएगी।

अमित नेगी ने कहा की “कैबिनेट बैठक में मंत्रीगण व अधिकारी भारत सरकार के दिशा-निर्देशो के अनुसार कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के क्लोज कान्टेक्ट में न होने के कारण कम रिस्क वाले कान्टेक्ट के अंतर्गत आते हैं। इसलिए वे अपना कार्य सामान्य रूप से कर सकते हैं और उन्हें क्वारेंटाईन किए जाने की आवश्यकता नहीं है।”

यह भी पढ़ें:कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज व उनका पूरा परिवार भी कोरोना पॉजिटिव, क्या कैबिनेट बैठक में जो भी लोग मजूद थे, उनका भी क्या होगा टेस्ट और क्वॉरेंटाइन

आप को बतादें कि 29 मई को सतपाल महाराज कैबिनेट बैठक में मजूद थे। इस बैठक में कैबिनेट के साथ साथ अला अफसर भी मैजूद थे।कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के साथ साथ उनकी पत्नी व उनके पूरे परिवार में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है, जिस कारण मंत्रिमंडल की बैठक में मौजूद मंत्रियों और अधिकारियों को टेस्टिंग व क्वारेंटाईन होने की नौबत आयी है। यह एक बहुत ही संवेदनशील मुद्दा है जिसे मंत्रिमंडल की बैठक में मौजूद मंत्रियों और अधिकारियों को समझना चाहिए, इसलिए जिम्मेदार नागरिक होने के नाते, उन्हें स्वयं को क्वारेंटाईन करना चाहिए ताकि संक्रमण न फैले व समाज में पारदर्शिता बनी रहे।

यह भी पढ़ें: नैनबाग तहसील में 226 क्वारंटाइन किये गए लोगों को अभी तक भेजा गया घर

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply