छात्रसंघ चुनाव: एमकेपी, डीबीएस और श्रीदेवसुमन विवि में सभी पदों पर एबीवीपी, एसजीआरआर में अध्यक्ष पद पर सक्षम ग्रुप का परचम

Please Share

देहरादून: उत्तराखंड के 121 महाविद्यालयों में से 113 में आज छात्र संघ चुनाव हुए। सुबह आठ बजे से शुरू हुआ मतदान दोपहर दो बजे के बाद तक जारी रहा। इसके बाद गणना शुरू हो गई। चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए भारी पुलिस फोर्स की तैनाती की गई। प्रदेश में 104 सरकारी एवं 17 सहायता प्राप्त अशासकीय महाविद्यालय हैं।
श्रीदेवसुमन विवि में सभी पदों पर एबीवीपी का परचम लहराया। वहीँ एसजीआरआर पीजी कॉलेज में कुल 1080 वोट पड़े। यहां अध्यक्ष पद पर सक्षम ग्रुप के शुभम बंसल जीते। उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के ओशिन कुनवाल व महासचिव पद पर सक्षम ग्रुप के विश्वनाथ रमन बुडाकोटी जीते। सह सचिव पद पर एनएसयूआई के मोहम्मद अजहर सैफी व कोषाध्यक्ष पर एनएसयूआई की मेघा भट्ट जीतीं।

वहीं एमकेपी कॉलेज में भी सभी पदों पर एबीवीपी ने जीत दर्ज की। मनीषा राणा अध्यक्ष, अंकिता जगूड़ी महासचिव पद पर जीतीं। डीबीएस कॉलेज में भी सभी पदों पर एबीवीपी का जलवा दिखा।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like