विवादों के ‘चैंपियन’ विधायक

Please Share

देहरादून: बीजेपी विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का विवादों से दामन छूटता नजर नहीं आ रहा है। हाल ही में अपनी पार्टी को तीखे तेवर दिखाने के चलते उन्हें माफी मांगनी पड़ी थी। और आज भी यानि सोमवार को कुछ ऐसा ही हुआ कि चैंपियन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दरअसल BJP के बुलावे पर सोमवार को सभी विधायकों के साथ विधानसभा पहुंचे थे। विधानसभा में पहुंचने के बाद कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के पर्सनल सुरक्षाकर्मी और केंद्र सरकार के दिए गए CRPF के जवान, सभी गेट से बाहर रुकने की बजाए प्रणव सिंह चैंपियन के पीछे-पीछे चल दिए। इतना ही नहीं विधानसभा में नामांकन प्रक्रिया जहां चल रही थी, वो उस के करीब तक पहुंच गए।
बहरहाल ये कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी विधायक प्रणव सिंह चैम्पियन अपने विवादों को लेकर चर्चाओं में रहे हैं। हरिद्वार में भी वो अपने नामांकन के दौरान हथियारबंद लोगों के साथ पहुंचे थे । तब भी चुनाव आयोग ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए थे। 

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply