उत्तराखंड: मोबाइल को लेकर दो भाइयों में मारपीट, छोटे भाई ने बड़े भाई को उतारा मौत के घाट

Please Share
हरिद्वार: मोबाइल पर बात करने को लेकर सुल्तानपुर में दो भाइयों के बीच मारपीट हो गई। यह मारपीट इतनी खतरनाक हुई कि, इसमें बड़े भाई की मौत हो गई।
मामले के अनुसार, सुल्तानपुर क्षेत्र के फतवा गांव शेर सिंह (28) और उसके छोटे भाई धर्मेंद्र सिंह (24) पुत्रगण हरिया एक साथ रहते हैं। बड़ा भाई शेर सिंह प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है। शुक्रवार सुबह शेर सिंह ने अपने ससुराल बात करने के लिए छोटे भाई धर्मेंद्र सिंह से मोबाइल मांगा। ग्रामीणों के अनुसार छोटे भाई ने मोबाइल देने से इनकार कर दिया। इस पर दोनों भाइयाें में मारपीट होने लगी।
मारपीट देख परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद गंभीर घायल शेर सिंह को परिजन अस्पताल लेकर जाने लगे। रास्ते में ही शेर सिंह ने दम तोड़ दिया। इसी बीच किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अर्थी से उतरवाकर अपने कब्जे में ले लिया और पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like