देहरादून में नाबालिक लड़की से बलात्कार करने के जुर्म में मुख्य अभियुक्त सहित एक अन्य गिरफ्तार

Please Share
देहरादून: थाना प्रेमनगर के अंतर्गत नाबालिक लड़की के साथ बलात्कार करने के जुर्म में मुख्य अभियुक्त सहित एक अन्य अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
मामले के अनुसार, शनिवार को थाना प्रेमनगर पर वादिनी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि, वादिनी एवं उसकी दोस्त घूमने के लिए आ रही थी, जहां पर उसे एक युवक प्रभात व उसके दोस्त दिनेश द्वारा दोनो को घुमाने के बहाने बुलाया गया एवं प्रेमनगर सुद्धोवाला में एक कमरे पर ले गए, जहां पर वादिनी की नाबालिक लड़की दोस्त ने व प्रभात ने वादिनी को शराब पिलाई एवं दिनेश ने जबरन वादिनी के साथ बलात्कार किया। वादिनी की तहरीर के आधार पर थाना प्रेमनगर पर तुरंत मुकदमा अपराध संख्या 194/18 धारा 376/120 बी व 3/4 पोक्सो एक्ट बनाम दिनेश एवं प्रभात एवं वादिनी की नाबालिक दोस्त दर्ज किया गया।
उक्त प्रकार की संगीन घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्तों की त्वरित गिरफ्तारी के लिए अभियुक्त गणों के घर पर दबिश दी गई एवं अभियुक्त प्रभात एवं अभियुक्त दिनेश को गिरफ्तार किया गया तथा वादिनी द्वारा जिस कमरे में बलात्कार होना बताया गया, उस कमरे को सील किया गया। वादिनी का मेडिकल कराया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों में दिनेश पुत्र पुराण चंद निवासी सुद्धोवाला, झाझरा थाना प्रेमनगर, उम्र 33 वर्ष व प्रभात पुत्र रविंद्र शर्मा निवासी इंजीनियर एनक्लेव फेज 2 शास्त्री नगर, थाना बसंत विहार, जनपद देहरादून उम्र 24 वर्ष शामिल हैं।
घटना का विवरण
शनिवार को प्रभात एवं उसकी मित्र, जो वादिनी की दोस्त है, घूमने के लिए देहरादून से प्रेमनगर आ रहे थे, तब प्रभात ने ही वादिनी की महिला मित्र को को फोर्स किया कि वादिनी को भी साथ ले ले। इस पर प्रभात ने दिनेश को फोन कर बल्लीवाला बुलाया एवं कहा कि हम लोग घूमने आ रहे हैं, हमारे साथ एक लड़की और है, तू भी यहां आ जा। इस पर दिनेश बल्लीवाला गया एवं वादिनी को अपनी मोटरसाइकिल में बैठा कर ले आया। चारों मोटरसाइकिल में बैठकर सुद्दोवाला आए, उसके बाद वह सब वादनी को एक मकान में ले गए तथा अभियुक्त गणों द्वारा वादिनी को शराब पिलाई गई एवं उसके बाद दिनेश ने वादिनी के साथ जबरन बलात्कार किया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like