‘पीएम नरेन्द्र मोदी’ के ट्रेलर लॉन्‍च के मौके पर विवेक ओबेराय ने कही ये बड़ी बात

Please Share

बॉलीवुड के अभिनेता विवेक ओबरॉय इन दिनों अपनी जल्द ही रिलीज होने वाली फिल्म ‘पीएम नरेन्द्र मोदी’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में उनकी इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था। फिल्म का ट्रेलर एक इवेंट के दौरान लॉन्च किया गया था जिसमें फिल्म की पूरी टीम शामिल हुई थी। अभिनेता विवेक ओबेराय कुर्ता-पजामा पहने एकदम प्रधानमंत्री के लुक में दिखें। वहीं, बरखा सेनगुप्ता व्हाइट कलर की साड़ी में थीं। विवेक ने जैसे ही इंस्टाग्राम पर इस फिल्म का ट्रेलर शेयर किया तो यूजर्स के रिएक्शन आने शुरू हो गए।

फिल्म को बैन करने की विपक्ष की डिमांड पर अभिनेता विवेक ओबेराय ने कहा कि, ‘हम फिल्ममेकर्स हैं और वे विपक्षी पार्टियों के राजनेता है। वे अपना काम कर रहे हैं। हम अपना काम कर रहे हैं। अभिनेता विवेक ओवेराय ने कहा कि, ‘जब हमने फिल्म पर रिसर्च करना शुरु किया तो मैंने महसूस किया कि मोदी को डर नहीं लगता है। उनका विज़न हमेशा साफ रहता है।’

फिल्म के बारे में बात करते हुए विवेक ने कहा कि, ‘मैं संदीप ओर ओमंग कुमार की वजह से इस फिल्म को लेकर काफी मोटिवेटेड था। हमने कई कठिनाईयों से पार पाते हुए रिकॉर्ड समय में फिल्म को खत्म किया है। एक टीम के तौर पर हमने अच्छा काम किया है। चुनाव से पहले रिलीज हो रही इस फिल्म को कई लोगों ने आलोचना की थी और कहा था कि ये फिल्म पीएम मोदी के लिए प्रोपैगेंडा का काम करेगी। हालांकि इस पर विवेक ओबरॉय ने कहा कि, मैं बेहद खुश हूं कि ये फिल्म दर्शकों में इतनी उत्सुकता जगा रही है। ये फिल्म 5 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

फिल्म में पीएम मोदी की लाइफ के कई पहलुओं को परदे पर दिखाया जाएगा। फिल्म को ओमंग कुमार निर्देशित कर रहे हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like