थम नही रही मोहमद्द शमी की मुश्किलें, आईपीएल से हो सकते हैं बाहर

Please Share

देहरादून: भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाडी मोहमद्द शमी के किस्मत के तारे इन दिनों कुछ रूठे-रूठे नजर आ रहे है । लम्बे समय से विवादों में चल रहे शमी के साथ हाल ही में एक हादसा हुआ ही था कि अभी शमी और उनके फैन्स के लिए एक और बुरी खबर उभर कर आ रही है । दरअसल शमी अपनें परिवार के साथ छुट्टियाॅ मनानें और आईपीएल की प्रैक्टिस करनें के लिए देहरादून आए हुए थे । जहाॅ उनके साथ हुए दर्दनाक हादसे से सभी वाकिफ है । सीएमआई असपताल में उनका इलाज करनें वाले सर्जन डाॅ. तरूण जैन का कहना है कि यह कोई बडी चोट नही है लेकिन इसे उभरनें में करीब 10 से 20 दिन का वक्त जरूर लगेगा और ऐसे में उनका आईपीएल खेलना खतरे से खाली नही है । आपको बता दें कि आईपीएल 7 अप्रैल से 27 मई तक चलनें वालें है जिसमें शमी की मौजूदगी में अभी तक सवालिया निशान है ।

बताया जा रहा है की मोहमद्द शमी की चोट गंभीर है, जिससे उभरने में उनको समय लग सकता है। ऐसे में एक बात तो तय है कि शमी को आईपीएल से बहार भी होना पड सकता है । अब देखना यह होगा की उनकी चोट को ठीक होने में कितना वक्त लगता है। दूसरी बात यह है की शमी को चोट की स्थिति  में बीसीसीआई अनुमति देता है या नहीं। शमी के लिए मानसिक रूप से परेशान करने वाली भी है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply