देखें विडियो : मोती बाजार में लगी आग, लाखों का सामान राख

Please Share

देहरादून: आज दिन में अचानक मोती बाजार में फर्नीचर के गोदाम में आग लग गयी। सूचना पर तत्काल थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फायर सर्विस को सूचित किया। फायर टेंडर के पहुंचने से पहले पुलिस ने आसपास के लोगों को वहां सुरक्षित जगहों की ओर भेजा। फायर टेंडर के लिए रास्ता क्लियर कराया गया और सूचना के ठीक 5 से 10 मिनट के बीच फायर टेंडर के मौके पर पहंुच कर भयानक रूप ले चुकी थी। कड़ी मशक्कत से किसी तरह आग पर आग पर काबू पाया गया।

विक्राल रूप ले चुकी आग को बुझाने के लिए 5 फायर टेंकर लगाए गए। जांच से पाया कि मोती बाजार में शांति फर्नीचर व मिनोचा फर्नीचर का संयुक्त फर्नीचर का गोदाम था, जिसमें मजदूर रहते थे, जिन्होंने दोपहर में खाना बनाया, खाना बनाने के बाद काम पर चले गए थे। आग की चिंगारी हवा के कारण वहां रखे सामान पर पड़ गई, जिससे आग लगी। आग से हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। घटना में जानमाल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन फर्नीचर पूरी तरह जलकर राख हो गया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like