मुजफ्फरनगर कांड शहीद राज्य आंदोलकारियों को दी मुख्यमंत्री ने श्रद्धाजंलि

Please Share

देहरादून: मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मंगलवार को मुजफ्फरनगर कांड (रामपुर तिराहा) की बरसी के अवसर पर कचहरी परिसर देहरादून स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर शहीद राज्य आंदोलकारियों की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर भावपूर्ण श्रद्धाजंलि अर्पित की।

गौरतलब है कि, दो अक्टूबर, 1994 को उत्तराखंड की मांग को लेकर आंदोलनकारी दिल्ली कूच को जा रहे थे और मुजफ्फरनगर में उन्हें पुलिस की बर्बरता का शिकार होना पड़ा था, जिसमे कई आन्दोलनकारी शहीद हो गये थे। मुजफ्फरनगर कांड के 24 साल बाद भी उत्तराखंड के लोगों को न्याय नहीं मिल पाया है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like