मुख्य सचिव ने डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड-इन्वेस्टर्स समिट 2018 में उद्योगपतियों को किया आमंत्रित

Please Share

देहरादून: मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने मंगलवार को यूनाइटेड किंगडम में भारत के लोकायुक्त वाई. के. सिन्हा से लंदन में मुलाकात की। इस दौरान अक्टूबर में आयोजित होने वाले डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड-इन्वेस्टर्स समिट 2018 में शामिल होने के लिए उद्योगपतियों को आमंत्रित किया गया। उद्योगपतियों से इंटरेक्शन के दौरान उन्होंने उत्तराखण्ड में पूंजी निवेश के लिए उपलब्ध अनुकूल वातावरण की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस समिट से वैश्विक निवेशकों, राजनयिकों, व्यापार आयुक्तों, नीति निर्माताओं और जागरूक स्थानीय उद्यमी समुदाय को एक प्लेटफॉर्म उपलब्ध होगा। सेक्टर कांफ्रेंस, पैनल डिस्कशन, पार्टनर देशों के सत्र, बी 2जी, जी 2 जी बैठकों के जरिए उत्तराखण्ड में पूंजी निवेश की संभावना तलाशी जाएगी।

मुख्य सचिव ने यूके के उद्योगपतियों को अवगत कराया कि उत्तराखण्ड में पर्यटन और आतिथ्य, कृषि और उद्यान, सूचना प्रौद्योगिकी और आईटी आधारित सेवाएं, बॉयोटेक्नोलॉजी, हेल्थ केअर और वैलनेस, शिक्षा और कौशल विकास, विनिर्माण, अवस्थापन और फिल्म शूटिंग आदि क्षेत्रों में निवेश की अपार संभावनाएं है। इस दौरान सचिव स्वास्थ्य नितेश कुमार झा ने चिकित्सा और स्वास्थ्य क्षेत्र के निवेशकों के सामने बिजनेस पोटेंशियल इन हेल्थ सेक्टर पर प्रस्तुतिकरण किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि उत्तराखण्ड में टेली मेडिसिन और ई-हेल्थ के क्षेत्र में निवेश की संभावना है। उन्होंने टेलीमेडिसिन, टेली डाइअग्नॉस्टिक, टेली पैथोलॉजी, टेली कॉर्डियोलॉजी, बायो इन्फार्मेटिक्स, मोबाइल एप्लीकेशन, रिमोट मॉनिटरिंग के बारे में जानकारी दी। साथ ही सुपर स्पेशलिटी अस्पतालों, कार्डियक केयर सेंटर, नेफ्रोलॉजी डायलिसिस सेंटर, होस्पिसेस केअर सेंटर, हाई एन्ड डायग्नोस्टिक सेंटर और हेलीकॉप्टर बचाव, एयर एम्बुलेंस आदि क्षेत्रों में निवेश के बारे में बताया गया। स्वास्थ्य सचिव ने उत्तराखण्ड में प्रस्तावित मेडी सिटी के बारे में भी अवगत कराया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like