मुख्यमंत्री ने की पौड़ी, चमोली व रूद्रप्रयाग जिले के विधानसभा क्षेत्रों की समीक्षा..

Please Share

देहरादून: मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मंगलवार को सचिवालय से वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से जनपद पौड़ी गढ़वाल के समस्त विधानसभा क्षेत्र, जनपद चमोली के थराली एवं जनपद रूद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के लिए की गई घोषणाओं के प्रगति की समीक्षा की। बैठक में कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत, मदन कौशिक, सतपाल महाराज, हरक सिंह रावत, राज्य मंत्री उच्च शिक्षा धन सिंह रावत, मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह सहित शासन के वरिष्ठ अधिकारी व रूद्रप्रयाग, चमोली, पौड़ी जिला मुख्यालय से जिलाधिकारी सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। थराली विधानसभी क्षेत्र की समीक्षा के दौरान सीएम ने क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने  निर्देश दिए कि शेड निर्माण कार्य के दौरान  वर्षा जल का एकत्रीकरण व जल सरंक्षण का विशेष ध्यान रखा जाए। समीक्षा बैठक में जानकारी दी गई कि नन्दा देवी मन्दिर कुरूड में रास्ता सुधारीकरण व शैड निर्माण के सम्बन्ध में कार्यवाही गतिमान है। देहरादून से देवाल तक बस सेवा आरम्भ कर दी गई है। नारायणबगड़ में असेड सिमली नहर पुनरोद्धार कार्य दिसम्बर 2018 तक पूरा कर लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी चमोली से भारी बरसात में बद्रीनाथ यात्रा मार्ग व यात्रियों की सुविधाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी भी ली।

मुख्यमंत्री ने की पौड़ी, चमोली व रूद्रप्रयाग जिले के विधानसभा क्षेत्रों की समीक्षा.. 2 Hindi News Bharat »

वहीं रूद्रप्रयाग की समीक्षा के दौरान सीएम ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि रूद्रप्रयाग के विकासखण्ड जखोली घंघासू बांगर क्षेत्र में जड़ी बूटी उत्पादन को बढ़ावा देने हेतु पौध वितरण का कार्य जल्द शुरू करवाया जाए। बैठक में जानकारी दी गई कि राजकीय प्राथमिक विद्वालय जखनोली भवन का निर्माण कार्य 30 प्रतिशत पूरा हो चुका है। सुमाडी पेयजल योजना में पाईप लाईन के निर्माण हेतु अनुमोदन आदेश जारी कर दिया गया है। रूद्रप्रयाग में पार्किंग का निर्माण कार्य 60 प्रतिशत पूरा हो गया है तथा शेष कार्य एक महीने में पूरा हो जाएगा।

इसके अलावा कोटद्वार विधानसभा से सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोटद्वार महानगर की भविष्य की जरूरतों व यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए रोडवेज डिपो कोटद्वार व जीएमयू के बस डिपों को एक ही स्थान पर संचालित करने की संभावनाओं पर विचार किया जाय। कोटद्वार में आपदा सुरक्षा हेतु बाढ़ सुरक्षा कार्य को शीघ्र करने के निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कही भी आपदा पीड़ितो को मुआवजा तत्काल वितरित किया जाए।

लैंसडौन विधानसभा के समीक्षा में जानकारी दी गई कि क्षेत्र की कुल 26 घोषणाओं में से 20 घोषणाएं पूरी हो चुकी है। मुख्यमंत्री ने कड़े निर्देश जारी किए कि लैन्सडौन में कूड़ा निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाया जाय। उन्होंने कहा कि होटलों को लाइसेन्स जारी करते हुए इस बात ध्यान रखा जाय कि होटल मालिकों द्वारा कूड़ा निस्तारण व स्वच्छता के लिए क्या प्रबन्ध किया गया है। सुनिश्चित किया जाय कि होटलों द्वारा स्वच्छता के मानकों का कड़ाई से पालन किया जाय। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें अपने पर्यटन नगरों की स्वच्छता व सौन्दर्यीकरण का विशेष ध्यान देना होगा।

वहीं बैठक में जानकारी दी गई कि चौबट्टाखाल क्षेत्र की कुल 6 घोषणाओं में से 4 पूर्ण हो चुकी है। मुख्यमंत्री ने भैरवगढ़ी पम्पिंग पेयजल योजना की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि सभी जगह पाइपलाइन्स भूमिगत की जाय।

इसके अलावा श्रीनगर क्षेत्र में कुल 19 में से 13 घोषणाएं पूर्ण हो चुकी है। क्षेत्र के मोटर मार्गों के निर्माण कार्य गतिमान है। साथ ही यमकेश्वर क्षेत्र की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि नीलकंठ में कावंड़ मेले के कुशल प्रबन्धन व आयोजन हेतु धनराशि आवंटित की जाए। इस दौरान अधिकारियों ने सीएम को अवगत कराया  कि यमकेश्वर में जलेडी ग्राम सभा पंचायत पेयजल योजना की डीपीआर तैयार हो गई है। यमकेश्वर के विभिन्न गांवों में एलटी केबिल बदलने व फेज में वृद्धि का काम पूरा हो चुका हैं। वहीं पौड़ी विधानसभा क्षेत्र की कुल 22 घोषणाओं में से 11 पूर्ण हो चुकी है तथा 7 घोषणाओं पर कार्यवाही गतिमान है। पौड़ी बस अडडे का निर्माण मार्च 2019 तक पूरा हो जाएगा। साथ ही रामलीला मैदान में सोलन लाइटस द्वारा प्रकाश व्यवस्था व लाइंटिग की व्यवस्था की जाएगी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like