सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की बिगड़ी तबियत, एसजीपीजीआई में भर्ती

Please Share

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के संरक्षक तथा मैनपुरी से गठबंधन के प्रत्याशी मुलायम सिंह यादव को आज दिन में संजय गांधी पीजीआई में भर्ती कराया गया है। एसजीपीजीआइ में उनकी इलेक्ट्रोएन्सेफलोग्राम (Electro Encephalo Gram) हो रही है। इस जांच से दिमाग की क्रियाशीलता देखी जाती है। इसके बाद एमआरआइ भी होगी।

मुलायम सिंह यादव ने लोकसभा चुनाव 2019 में मैनपुरी से गठबंधन प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया है। वहां पर 23 अप्रैल को मतदान था। मुलायम सिंह यादव 23 अप्रैल को इटावा के सैफई में मतदान करने गए थे। इटावा का सैफई मैनपुरी की जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र में आता है।

इससे पहले 19 अप्रैल को मैनपुरी में मुलायम सिंह यादव के समर्थन में गठबंधन की चुनावी सभा आयोजित की गई थी। जिसमें मुलायम सिंह यादव के साथ बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती के साथ समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव तथा राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख अजित सिंह भी थे।  मैनपुरी में मुलायम सिंह यादव अस्वस्थ होने के कारण अधिक देर तक जनसभा को संबोधित नहीं कर सके थे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like