मुस्लिम बहनों की भावनाओं से कोई नहीं कर सकेगा खिलवाड़: अजय भट्ट

Please Share

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद नैनीताल उधमसिंह नगर अजय भट्ट ने तीन तलाक़ के क़ानून के संसद में पास होने पर हर्ष व्यक्त किया है।एक बयान में भट्ट ने कहा है कि अब मुस्लिम बहनों की भावनाओं से कोई खिलवाड़ नहीं कर पाएगा ।

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद देते हुए कहा कि मुस्लिम बहनों के पास अब क़ानून की तलवार है ,और जिस प्रकार छोटी छोटी बातों जैसे राशन नहीं लाने पर पत्नी के बीमार होने पर ,खाने में नमक कम या ज़्यादा होने पर एक शब्द तलाक एक मुस्लिम बहन का भविष्य तय कर देता था। अब ऐसा नहीं होगा ।

भट्ट ने कहा कि यह केवल भारतीय जनता पार्टी की केंद्र में सरकार बनने पर ही संभव था । भट्ट ने कहा कि भाजपा सरकार में तीन तलाक़ का बिल संसद में पास होना भारत के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा वह सदैव याद किया जाएगा।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like