मसूरी पहुंचे मशहूर गीतकार साजिद खान

Please Share

मसूरी: मशहूर गीतकार साजिद खान अपने दोस्तो के साथ मसूरी घूमने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मसूरी के मौसम और खुबसूरती की तारीफ करते हुए कहा कि वह मसूरी के ठण्डे मौसम का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। उन्होने कहा कि मसूरी उनके सबसे पसंदीदा हिल स्टेशन है और जब भी उनको मौका मिलता है वह मसूरी आते है।

वहीं मसूरी में गर्म कपड़े पहनने का अपना ही मजा है क्योंकि मुम्बई में मौसम एक जेसा  रहता है और वह गर्म कपड़े पहनने का मौका ही नहीं मिलता है। उन्होंने मसूरी से दिखने वाली हिमालय श्रृंखला की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह दुश्य अपने आप में अदभुत है जिसको बार बार देखने का मन करता है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा संचालित तालीम स्टूडियो में कई बच्चों को संगीत की शिक्षा दी जा रही है। और जल्द उसमें से ही कई बच्चें के द्वारा गाये गए गीत तालीम स्टूडियों के यू-टयूब चैनल के माध्यम से सुनने को मिलेंगे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like