मसूरी-देहरादून मार्ग पर गिरे भारी-भरकम बोल्डर, ‘हिमालयन कॉनक्लेव’ के चलते बना चुनौती

Please Share

देहरादून: शनिवार सुबह मसूरी-देहरादून मार्ग पर आईटीबीपी मुख्य गेट के पास भूस्खलन से सड़क पर भारी मलबा आ गया। यहां सड़क पर बड़े-बड़े बोल्डर आने से मार्ग बाधित हो गया। कई घंटों की मशक्कत के बाद दोपहर करीब 12 बजे मार्ग छोटे वाहनों के लिए खोला गया।

मार्ग को सुचारू करने के लिए बोल्डरों को जेसीबी से तोड़ा गया। मार्ग बंद होने से दोनों ओर वाहन खड़े रहे। वहीँ रविवार से मसूरी में होने वाले ‘हिमालयन कॉनक्लेव’ को लेकर आज से वीवीआईपी मूवमेंट शुरू हो जाएगा, जिस कारण प्रशासन और पुलिस द्वारा यह मार्ग जल्द-से-जल्द खोलना बड़ी चुनौती रहा।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like