मसूरी की मूलभूत समस्याओं से सरकार अवगत, जल्द होगा निराकरण: मेयर सुनील गामा

Please Share

मसूरी: कीर्तिनगर विकास समिति  के तत्वाधान में नगर निगम देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा का सम्मान समारोह नगर पालिका मसूरी के सभागार में आयोजित किया गया। इस अवसर पर समिति के लोगों ने पुष्पगुच्छ, शॉल व स्मृति चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम में कीर्तिनगर नागरिक विकास समिति के लोगों सहित शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

पत्रकारों से बात करते हुए गामा ने कहा कि, मुझे बहुत खुशी हो रही है कि मेरे पैतृक गांव के लोगों ने मुझे मसूरी आने का अवसर दिया और मुझे बड़ा सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि मसूरी की जो भी मूलभूत समस्याएं है, उससे सरकार पूर्ण रूप से अवगत है। निश्चित ही मसूरी की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।

खानपुर विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन के वायरल वीडियो के सवाल पर गामा ने कहा कि खानपुर विधायक का मामला संगठन में पहले भी आया है। संगठन जो भी उचित हो इसमें करवाई करेगा।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like