मसूरी में हुआ दर्दनाक हादसा, कार चालक की मौके पर ही मौत

Please Share

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी में देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। दरअसल, यहां हाथी पांव रोड़ पर एक कार अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर नीचे जा गिरी, जिसमें कार चालक की कार में दबकर  मौत हो गई।

वहीं आसपास के लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, 108 और फायर कर्मी की टीम मौके पर घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस और फायर के जवानों ने गाङी को कटर की मदद से काट कर मृतक के शव को बाहर निकाला। मृतक युवक की पहचान अमन अरोड़ा के रुप में हुई है, जो मसूरी शहर के कुलङी का रहने वाला है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like