मसूरी में कांग्रेस बागी व निर्दलीय प्रत्याशी ने किया जीत का दावा

Please Share
मसूरी: 18 नवम्बर को होने वाले निकाय चुनाव को लेकर सभी की नजरें निर्दलीय और कांग्रेस बागी अनुज गुप्ता पर हैं। जिन्होंने आज मसूरी में टिहरी बस अड्डे से लेकर गाँधी चौक तक विशाल रैली निकालकर शक्तिप्रदर्शन किया। जिसमे हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया।
मसूरी में आज देखा गया है कि, कांग्रेस से बागी हुये अनुज गुप्ता ने कांग्रेस से खपा होकर अपना नामांकन निर्दलीय उमीदवार के रूप में भरा। जिसमे प्रारंभ से लेकर आज तक युवाओ व घरेलु महिलाओ की भारी भीड़ देखने को मिली।
कांग्रेस से निकले अनुज गुप्ता द्वारा आज किये गए शक्ति प्रदर्शन में उम्मीद से अधिक भीड़ देखने को मिली। इस दौरान  अनुज ने कहा कि, आज युवा चाहता है कि पालिका में कोई युवा जीतकर आये, जो युवाओ के लिए कुछ अच्छा करे व उनके लिए जो पार्टी से हट कर कार्य कर सके। उन्होंने ये भी कहा कि, मसूरी की गंभीर समस्याएं जैसे हॉस्पिटल, पार्किंग, पानी की समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जायेगा।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like