मसूरी में मतदान के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद

Please Share

मसूरी: लोकसभा चुनाव को लेकर मसूरी में पुलिस और प्रशासन द्वारा पूरी तैयारी कर ली गई है। मसूरी थाना क्षेत्र में कुल 29 मतदान केंद्र व 36 पोलिंग बूथ है। जिसमें पुलिस और प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मसूरी में कुल अति संवेदनशील बूथ व 7 संवेदनशील बूथ है। जिन पर पुलिस द्वारा विशेष नजर रखी जा रही है। वही सुरक्षा के लिए अतिरिक्त व्यवस्था की गई है।

मसूरी कोतवाल भावना कैंथोला ने बताया कि लोकसभा चुनाव 11 अप्रैल को होना है। वह सुबह बजे से लेकर शाम 5बजे तक मतदान किया जाना है। जिसको लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि मतदाता निर्भय और शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कर सके इसके लिए समस्त अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। वही सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त पुलिस फोर्सपैरामिलिट्री फोर्स और अर्धसैनिक बल के जवान सभी बूथो पर तैनात किए गए हैं। वहीं दिव्यांग जनों के लिए भी पुख्ता व्यवस्था की गई है। जिससे वह अपने मत का प्रयोग कर सके वहीं असामाजिक तत्वों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी और कोई भी व्यक्ति अगर चुनाव के समय कुछ गड़बड़ी करता हुआ नजर आया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like