मसूरी: परिवार के साथ बर्फवारी का लुफ्त उठाते धोनी…

Please Share

मसूरी: क्रिकेट से कुछ समय के लिए दूर लेकिन क्रिकेट फैंस के दिलों पर राज कर रहे टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी आजकल बर्फवारी का लुफ्त उठाने के लिए पहाड़ों की रानी मसूरी पहुंचे हैं। और वो इसबार अकेले नहीं हैं, उनके साथ उनकी बेटी जीवा और पत्नी साक्षी रावत भी साथ में हैं।

इस दौरान मसूरी में धोनी और बेटी जीवा जिस तरह से मस्‍ती कर रहे हैं, उसका वीडियो आजकल सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। दरअसल  धोनी काफी दिन बाद सोशल मीडिया पर दिखाई दिए हैं, इसलिए फैंस में जबरदस्‍त जोश भर गया है। बताया जा रहा है कि धौनी मसूरी से करीब दस किलोमीटर दूर जबरखेत में एक नवनिर्मित भवन में परिवार के साथ करीब चार दिन रहे। हालांकि धौनी की पत्नी साक्षी ने इंस्ट्राग्राम में बेटी जीवा के साथ बर्फबारी का लुत्फ उठाते हुए कुछ फोटो शेयर की हैं जिस से इस बात कि जानकारी मिली है। बता दें कि देहरादून के डालनवाला में महेंद्र सिंह धौनी का ससुराल है और साक्षी अक्सर यहां छुट्टियां बिताने आती हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like