उत्तराखंड: नाबालिग का अपहरण के बाद रेप, हिमाचल से गिरफ्तार

Please Share

देहरादून: नाबालिग का अपहरण और रेप मामले में दून पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नाबालिग और अभियुक्त को हिमाचल से गिरफ्तार किया है।

मामले के अनुसार, 14 अगस्त की रात्रि वादी लक्ष्मण चौक थाना कोतवाली नगर जनपद देहरादून ने सूचना दी कि, उसकी नाबालिग पुत्री को अज्ञात अभियुक्त उसके घर से बहला-फुसलाकर ले जाकर अपहरण कर लिया। सूचना पर तत्काल मुकदमा अपराध संख्या 358/2019 धारा 363, 366a आईपीसी का अभियोग पंजीकृत किया गया।

इसी क्रम में अभियुक्त और पीड़िता की बरामदगी 15 अगस्त को पांवटा साहिब हिमाचल प्रदेश से की गई। पीड़िता ने बरामदगी के बाद बताया कि अभियुक्त अजय ने उसके साथ बलात्कार भी किया। जिसके बाद मुकदमें में बलात्कार की धाराओं को भी सम्मिलित करते हुए अभियुक्त अजय पुत्र महेंद्र निवासी चुंगी नंबर 6 शुभ खेड़ा पांवटा साहिब हिमाचल प्रदेश को गिरफ्तार किया गया। साथ ही न्यायालय के समक्ष पेश कर जिला कारागार देहरादून भेजा गया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like