नाबालिग को घर से अगवा कर जंगल में किया दुष्कर्म

Please Share

ऊधमसिंह नगर: प्रदेश में अपराधी बेख़ौफ़ है। बच्चिया और महिलाए अपने घर मे भी सुरक्षित नही है। नानकमत्ता से शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है।यहां घर से नाबालिग को अगवा कर जंगल में उसके साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। मुख्य आरोपी ने इस बारे में किसी को कुछ बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। जब लड़की के फूफा ने पुलिस को तहरीर दी तो आरोपियों ने किशोरी को घर से फिर उठा लिया और धमकाया।

बता दें कि सोमवार को थाना क्षेत्र निवासी एक ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर में बताया कि उसके साले की बेटी रविवार दोपहर घर में अकेली थी। इसी बीच, पड़ोसी गांव के दो युवक बाइक पर सवार होकर आए और नाबालिग को जबरन बाइक पर बैठाकर जंगल में ले गए। वहां बाइक सवार एक युवक ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया और तीन घंटे तक किशोरी को जंगल में रखा।दोनों आरोपियों ने उसको जान से मारने की धमकी भी दी। बाद में जब किशोरी उनके चंगुल से छूटी तो उसने फूफा को आपबीती बताई। इस पर फूफा उसे लेकर थाने पहुंचा और तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

आरोप है कि पुलिस से शिकायत करने के बाद जब किशोरी और उसके फूफा घर पहुंचे तो मुख्य आरोपी ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर नाबालिग को फिर उठा लिया और एक स्थान पर ले जाकर दोबारा धमकाया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like