नदी के तेज बहाव में बहा किसान, मोबाईल में वीडियो कैद…

Please Share

खटीमा: उधम सिंह नगर के सितारगंज में बहने वाली बरसाती कैलाश नदी में बुधवार को एक किसान नदी पार करते समय बह गया। पूरे घटनाक्रम के अनुसार 35 वर्षीय चरण सिंह अपने दोस्तों के साथ कैलाश नदी के पास गया था। चरण सिंह जब नदी पार कर रहा था तो उस वक्त उसके दोस्त उसकी नदी पार करते हुए वीडियो बना रहे थे। अचानक नदी में पानी बढ़ने से किसान पानी के तेज बहाव में बह गया।

वहीं नदी में बहते हुए किसान का ये वीडियो मोबाईल में कैद हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। आनन फानन में प्रशासन व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने जल पुलिस की सहायता से रेस्क्यू अभियान शुरु किया, लेकिन घण्टों पानी में खोजने के बावजूद भी चरण सिंह का पता नहीं चल सका।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like