नदियों का बड़ता जल,आम जन के लिए बना परेशानी का कारण, कई लोग हो सकते हैं बेघर

Please Share

देहरादून: मानसून के दस्तक देने से जन्हा लोगों को गर्मी से राहत मिली है वंही,बढती बारिश के चलते उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के कई क्षेत्रों में बारिश लोगों की परेशानी का सबब बनी हुई है।

आपको बता दें देहरादून की चर्चित नदी रिस्पना में बड़ते जल स्तर से नदी के आस पास के लोगों की परेशानी भी बड गयी है,बड़ते जलस्तर से पास बने घरों के ढह जाने का डर लोगों को सताने लगा है। नदी किनारे लगे कचे पुस्तों के पत्थर धीरे धीरे बारिश के चलते निकते जा रहे है,जिसमे लोगों में डर पैदा हो गया है। मौसम का मिजाज अगर यही रहा तो आम जन को भारी दिक्कतों का समना पड सकता है। देखने वाली बात ये है की शासन प्रशासन कितनी जल्दी मामले की सूद लेता है।

यह आलम तब है जब बरसात शुरू होने  से पहले कहा था कि मेयर गामा ने कहा कि इस बार बरसात में ये नदियां कहर न ढाएं इसे लेकर जिला प्रशासन के साथ ही संबंधित विभागों के साथ मिलकर कार्ययोजना बनाई जाएगी। जल स्तर बढ़ने की मुख्य वजह बरसात में नदियों में उप खनिज का जमा होना है। अगर इसे हटा लिया जाए तो काफी हद तक जल स्तर बढ़ने पर अंकुश लग जाएगा।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like