नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में आज भाजपा की अभिनंदन यात्रा

Please Share

कोलकाता : नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में देश भर जारी विरोध प्रदर्शन के बीच सोमवार को भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में प्रदेश पार्टी नेतृत्व की ओर से महानगर कोलकाता में इस कानून के समर्थन में अभिनंदन यात्रा निकाली जाएगी। बताया गया कि प्रदेश पार्टी मुख्यालय सुबोध मल्लिक स्क्वायर से श्यामबाजार तक विशाल जुलूस निकाला जाएगा। इसका नेतृत्व पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। हालांकि, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी व वाम दलों द्वारा इस कानून के विरोध में जारी प्रदर्शन के कारण राज्य की राजनीति गर्म होते जा रही है।

इस बीच राज्य के लोगों को नागरिकता संशोधन कानून से अवगत कराने व इस कानून को लेकर फैलाए जा रहे अफवाहों को खत्म करने को प्रदेश भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने इस कानून के समर्थन में जुलूस निकाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देने का निर्णय लिया है।

जुलूस में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष समेत पार्टी के अन्य नेता व सांगठनिक पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। इधर, बीते लोकसभा चुनाव के दौरान कोलकाता के कॉलेज स्ट्रीट में निकाले अमित शाह के जुलूस में हुए हंगामे को देखते हुए मौजूदा जुलूस के मार्ग को डायवर्ट किया गया है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like