देहरादून: नहर में कूद व्यक्ति ने की आत्महत्या

Please Share

देहरादून: कोतवाली विकास नगर के अन्तर्गत पुलिस को सूचना मिली कि, ढकरानी डॉट पुल से एक व्यक्ति नहर में कूद गया है। इस सूचना पर हरबर्टपुर पुलिस चौकी से पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा कि, उक्त व्यक्ति को स्थानीय लोगों द्वारा नहर से निकाल लिया था। उक्त व्यक्ति को पुलिस द्वारा प्राथमिक उपचार देते हुए तुरंत लेहमन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर चिकित्सक द्वारा उक्त व्यक्ति को मृत घोषित किया गया।
मृतक के जेब से मिले आधार कार्ड व अन्य आईडी के आधार पर मृतक की शिनाख्त पंकज ग्रोवर पुत्र नंद लाल ग्रोवर निवासी 247/ 247 डाडीपुर मोहल्ला अंसारी मार्ग देहरादून उम्र 29 वर्ष के रूप में हुई है। घटनास्थल से मृतक की स्कूटी नंबर यूके07बीवाई-0025 एक्टिवा बरामद हुई है। मृतक के शव को लेमन अस्पताल मोर्चरी में रखा गया है। मृतक के परिजनों को जरिए टेलीफोन सूचित किया गया।
स्कूटी को चौकी हरबर्टपुर में सुरक्षित खड़ा किया गया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like