नंदा देवी पर्वत पर चढ़ाई करने गए सात विदेशी पर्यटक लापता, एक भारतीय भी शामिल

Please Share

उत्तराखंड: नंदा देवी पर्वत को फतह करने गए विदेशी पर्यटकों का एक दल लापता हो गया है। इस दल में एक भारतीय गाइड भी शामिल है। जानकारी के अनुसार, अमेरिका, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के पर्वतारोहियों का 12 सदस्यीय दल उत्तराखण्ड के कठिन नंदा देवी पर्वत ईस्ट को फतह करने 13 मई को निकला था। दल के सदस्यों को एक जून को पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी लौटना था। पर्वतारोहियों का एक दल शुक्रवार शाम अपने तय समय में मुनस्यारी पहुंच गया। लेकिन बाकी सदस्यों का पता नहीं चल सका। पर्वतारोही दल का नेतृत्व दिल्ली की हिमालयन रन एंड ट्रैक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी संभाल रही है। पर्वतारोहियों के लापता होने की खबर मिलते ही जिला प्रशासन और तहसील प्रशासन ने राजस्व दल को भेज दिया है। साथ ही एसडीआरएफ की टीम को मौके पर जाने के निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।

आपको बतादें कि नंदा देवी पर्वत समुद्र सतह से 7434 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और ये काफी कठिन चढ़ाई मानी जाती है। प्रशासन ने एक लिस्ट जारी कर आठों लापता लोगों के नाम और राष्ट्र का ब्यौरा दिया है।

(1) मार्टिन मौरीन, लीडर, इंग्लैंड
(2) जॉन मैक लेरिन, इंग्लैंड
(3) रुपर्ट विवेल, इंग्लैंड
(4) रिचर्ड पेन, इंग्लैंड
(5) रूथ मैक कैंसि, ऑस्ट्रेलिया
(6) एंथोनी सुदेकुम, अमेरिका
(7) रोनेलड बीमल, अमेरिका
(8) चेतन पाण्डे, भारतीय, लाइजन ऑफिसर

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like